देहरादून, मार्च 6 -- उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने दिव्यांग कोटे से नियुक्त सभी 234 व्याख्याताओं की पात्रता की जांच करने का निर्णय लिया है। फर्जी प्रमाण-पत्र के आरोपों के बाद हाईकोर्ट में दायर याचिका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इन सभी शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच ऋषिकेश एम्स में होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई शिक्षक निर्धारित समय पर जांच के लिए नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई निश्चित है। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने राज्य गठन के बाद से दिव्यांग कोटे के जरिये नियुक्त सभी 234 व्याख्याताओं (लेक्चरर) का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-ऋषिकेश में कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अ...