देहरादून, मार्च 29 -- शनिवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय, 24 अकबर रोड पर उत्तराखंड कांग्रेस में तीन दिग्गज भाजपाइयों समेत 6 नेताओं ने एंट्री ली। यहां प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य और सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल, नैनीताल के लाखन सिंह, शामिल हैं। इसके अलावा रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। हालांकि कांग्रेस में दिग्गज भाजपाइयों के शामिल होने के बावजूद आंतरिक मतभेद में देखने को मिले। उधर, भाजपा ने भी कांग्रेस पर करारा तंज कसा। जहां कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माह...