रामगढ़, अगस्त 15 -- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार को मल्ला रामगढ़ के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि 19 पर्यटक घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। छह की हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों में 12 पुरुष, आठ महिलाएं और एक 10 माह का बच्चा भी शामिल है। सभी पर्यटक फरीदाबाद और दिल्ली के निवासी हैं।100 फिट खाई में गिरा ट्रवैलर पुलिस के अनुसार मुक्तेश्वर जा रहा टेंपो ट्रैवलर मल्ला रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे से एक किमी आगे मुक्तेश्वर पहुंचा ही था। तभी चालक यश ने ट्रैवलर से संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैवलर पैराफिट तोड़ते हुए 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद यात्रियों में ची...