नैनीताल, मार्च 27 -- उत्तराखंड में हल्द्वानी-भवाली मार्ग पर शुक्रवार सुबह केमू की एक बस बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि आठ यात्री घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक चलाई जाए नमो भारत ट्रेन; धामी का PM मोदी से अनुरोध केमू की बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी। दुर्घटना भवाली से करीब 5 किलोमीटर दूर खुपी क्षेत्र में ज्योलीकोट रोड स्थित भूमियाधार मंदिर के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में स्कूल बसों के...