उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत; पुलिस ने बताई दुर्घटना की वजह
मसूरी, जून 10 -- उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कार संतुलन बिगड़ने के बाद लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जड़ीपानी-कोहलू बायपास मार्ग पर हुआ। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार जिसका नंबर DL5CS-4610 है, ब्रेक फेल होने के कारण ढलान पर अनियंत्रित हो गई थी। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना मसूरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड, चौकी बार्लोगंज क्षेत्र में तीव्र ढलान पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से तत्काल एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते SDRF, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.