देहरादून, जून 7 -- उत्तराखंड के देहरादून में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थूवाला से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पर शिक्षकों ने जब एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा तो, उसने अपने दरोगा पिता को बुला लिया और उसके पिता ने अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट कर। इस दौरान स्टाफ के साथ काफी अभद्रता भी की गई। शुक्रवार को हुई यह पूरी घटना स्टाफ रूम में लगे कैमरे में कैद हो गई। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में दरोगा की तहरीर पर चार शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दरोगा का कहना है कि जब उसके बेटे ने नकल का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। ऐसे में आरोपी छात्र के पिता व दरोगा महेश कंडवाल की शिकायत पर संस्थान के एक लेक्चरर, दो...