देहरादून, अप्रैल 18 -- Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है जबकि 4000 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बादलों के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। आने वाले कुछ दिनों के दौरान मौसम का ऐसा ही रुख रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से आज को लेकर 4 दिन अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.