पीटीआई, फरवरी 4 -- उत्तराखंड के दो अलग-अलग जिलों में तेंदुए के हमलों ने एक बार फिर वन्यजीव-मानव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रुद्रप्रयाग जिले में जहां एक 5 वर्षीय बच्चे की तेंदुए के हमले में दर्दनाक मौत हो गई, वहीं नैनीताल जिले में जंगल से चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया।5 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ रुद्रप्रयाग जिले के सिंद्रावणी गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के आंगन में खेल रहे एक 5 वर्षीय बच्चे को तेंदुआ अचानक उठा ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुआ बच्चे को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रुद्रप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि सात ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.