देहरादून, अप्रैल 22 -- Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। देहरादून में भी चिलचिलाती धूप और बढ़ती तपिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो 2 दिन बाद यानी 24 अप्रैल से सूबे में मौसम एकबार फिर करवट लेगा। इससे पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।24 अप्रैल से करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.