देहरादून, अप्रैल 26 -- उत्तराखंड में मौसम के अलग-अलग रूप दिख रहे हैं। जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली है। हरिद्वार में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया जो सीजन का सबसे अधिक स्तर है। देहरादून और पंतनगर में भी पारा सामान्य से काफी ऊपर रहा। दूसरी ओर पिथौरागढ़ और चमोली जैसे ऊंचे इलाकों में बारिश और ओले गिरने से मौसम सुहावना हो गया है। राहत की खबर यह है कि 28 अप्रैल से पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट आएगी।हरिद्वार में सीजन का सबसे अधिक तापमान मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, हरिद्वार में तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। देहरादून में लगातार दूसरे दिन तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहकर 38.7 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.