रांची, दिसम्बर 3 -- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी दीपक कांडपाल ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीपक को पुणे में हुई एनडीए की 149वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है, जो कि एनडीए का सबसे बड़ा सम्मान है और केवल उसी कैडेट को दिया जाता है, जिसने तीन साल की एकेडमिक ट्रेनिंग के दौरान शैक्षणिक, शारीरिक और नेतृत्व संबंधी सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। दीपक ने यह प्रतिष्ठित पदक चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के हाथों ग्रहण किया। सीमित संसाधनों और बेहद साधारण परिवेश में रहने के बावजूद दीपक ने ना केवल अपनी पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी में सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त किया। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो दीपक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.