उत्तराखंड में झीलों की निगरानी के लिए लगेंगे अत्याधुनिक सिस्टम, जलस्तर बढ़ने समेत इन बातों पर रखी जाएगी नजर
देहरादून, अगस्त 28 -- नेपाल की नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद वहां हुई तबाही को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ग्लेशियर झीलों की निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन को इस बारे में निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें संवेदनशील झीलों का सर्वे और वैज्ञानिक अध्ययन कराने को भी कहा। दरअसल नेपाल आपदा के बाद उत्तराखंड भी अलर्ट मोड पर है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्थित संवेदनशील झीलों का व्यापक सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक अध्ययन करने को कहा। जिसके तहत इन झीलों की स्थिति, जलस्तर, आकार में होने वाले परिवर्तन, आसपास के भू-भाग की स्थिति तथा संभावित जोखिम क्षेत्रों का नियमित आकलन किया जाए। साथ ही सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.