देहरादून, मई 31 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को धामी सरकार को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सराहनीय है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि नारी वंदन अधिनियम भी जल्द लागू होगा, जिससे महिलाओं के अधिकार और अधिक सशक्त होंगे। शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 'विकसित भारत-2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्व' विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में वे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। नवीन ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और वह स्वयं ज्ञान की भूमि से आते हैं। जहां चारों धाम विद्यमान हों, वहां जन्म लेना ही जीवन को सफल बना देता है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का तांडव, पिछले 48 घंटों में 18 की जान लील लीमेक इन इ...