हरिद्वार, अगस्त 23 -- प्रेम नगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन रविवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान जैविक खेती पर आयोजित सेमिनार में सतपाल महाराज ने स्थानीय उत्पादों और हिमालय जड़ी बूटियों की संभावनाओं पर जोर दिया। सतपाल महाराज ने कहा कि एक्सपो स्थानीय उत्पादकों और व्यापारियों के लिए बड़ा मंच है। यहां घी, शहद, अचार और जड़ी बूटियों समेत उत्तराखंड के उत्पादों को बाजार मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कीड़ा जड़ी, सी-बकथॉर्न, जटामासी और सलाम पंजा जैसी औषधीय वनस्पतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जड़ी बूटियों की अपार संभावनाएं हैं। मंत्री ने रासायनिक खेती के बजाय विशुद्ध जैविक खेती को बढ़ावा देने...