उत्तराखंड में जंगलों की आग विकराल, मदद न करने पर अब जेल; 2 की मौत
उत्तराखंड, मई 29 -- उत्तराखंड में जंगलों की आग अब विकराल रूप लेने लगी है। पहाड़ों के बाद अब मैदानी जिलों में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। गुरुवार को देहरादून जिला वनाग्नि के आंकड़ों में चमोली को पछाड़ते हुए टॉप पर पहुंच गया। दून जिले के चार डिवीजनों में अब तक कुल 74 हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। चमोली में 68 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुए। इस सीजन के सौ दिनों में 460 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें करीब 380 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।सहयोग न करने पर जेल वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के बीच वन विभाग सख्ती की तैयारी में है। जंगल की आग बुझाने में सहयोग ना करने वालों पर अब केस दर्ज होगा। बदरीनाथ-केदारनाथ के डीएफओ एसके दुबे ने बताया, वन उपज लेने वाले, लकड़ी काटने की अनुमति प्राप्त लोग, मवेशी चराने वाले व वन क्षेत्र के आस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.