उत्तराखंड में जंगलों की आग बुझाने वाले को 1 लाख इनाम, भाजपा सरकार का बड़ा ऐलान
देहरादून, मई 27 -- उत्तराखंड में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं के बीच वन विभाग प्रोत्साहन योजना शुरू करने जा रहा है। सीजन के बाद हर जिले में वनाग्नि की रोकथाम में अच्छा काम करने वाले वनकर्मियों, समूहों और व्यक्तियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पहला पुरस्कार एक लाख, दूसरा 75 हजार और तीसरा 50 हजार रुपये का होगा। योजना का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। मंगलवार को वन मुख्यालय में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग जंगलों में आग बुझाने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। जंगलों से होकर गुजरने वाली सभी पेयजल लाइनों पर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके। प्रदेश में चीड़ पिरूल संग्रह अभियान के तहत 8555 टन पिरूल जमा करने का लक्ष्य है। इससे जंगलों में ज्वलनशील सामग्री कम होगी और आग फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.