उत्तराखंड में चुनाव से पहले धर्मपुर कांग्रेस में हलचल, टिकट बंटवारे पर बगावत के सुर उठे
देहरादून, नवम्बर 25 -- उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच धर्मपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भीतर ही टिकट को लेकर खींचतान के संकेत मिलने लगे हैं। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने एकजुट होकर बाहरी प्रत्याशी के बजाय विधानसभा क्षेत्र के ही किसी अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग उठाई है। नेताओं ने साफ कहा कि वर्षों से पार्टी को मजबूत करने और चुनावों में जीत दिलाने के लिए मेहनत करने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही इस बार मौका मिलना चाहिए। उधर, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी धर्मपुर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.