उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा; हरिद्वार में जुटेंगे राजनाथ और राम माधव, मोदी-योगी भी आएंगे
देहरादून, नवम्बर 11 -- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा ने सियासी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी का फोकस अब उन क्षेत्रों पर भी है, जहां पिछले चुनावों में उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। इसी कड़ी में हरिद्वार को केंद्र में रखकर संगठन की बड़ी बैठक करने की तैयारी है। आने वाले दिनों में केंद्रीय नेताओं के दौरों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और विधानसभा स्तर पर होने वाले आयोजनों के जरिए पार्टी प्रदेश में सियासी माहौल गर्माएगी। संगठन से लेकर चुनावी मोर्चे तक की इस पूरी कवायद के बीच नवंबर और दिसंबर उत्तराखंड भाजपा के लिए खास रहने वाले हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम माधव भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.