उत्तराखंड में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के एक महीने में 52 मुकदमे
देहरादून, जुलाई 6 -- बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के खिलाफ राज्य में सख्त कार्रवाई हुई है। एसटीएफ की रिपोर्ट पर उत्तराखंड में जून महीने में 52 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री का प्रसारण चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन) से मिल रहे इनपुट के आधार पर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इससे पहले मई माह में भी करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्होंने आम जनता और विशेषकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने हिदायत दी है कि किसी भी रूप में बाल अश्लीलता से जुड़ी फोटो, वीडियो या लिंक को न तो डाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.