देहरादून, मई 1 -- उत्तराखंड में आम आदमी के लिए घर बनाना अब महंगा होने वाला है जबकि रोडवेज की बसों से सफर सुविधाजनक होगा। राज्य सरकार ने खनन सामग्री पर रॉयल्टी बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे रेत, बजरी की कीमतों में इजाफा होना तय है। ये निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। कैबिनेट बैठक के बाद सचिव (गोपन) शैलेश बगौली ने सचिवालय के मीडिया सेंटर में निर्णयों के संबंध में जानकारी दी। बगौली ने बताया कि कैबिनेट ने कुल 17 प्रस्तावों पर निर्णय लिया। इनमें औद्योगिक विकास विभाग के तहत उत्तराखंड उप खनिज परिहार नियमावली 2023 में संशोधन को मंजूरी देते हुए खनन सामग्री पर राॅयल्टी एक रुपये प्रति कुंतल बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे रॉयल्टी की दर सात रुपये प्रति कुंतल से अब आठ रुपये प्रति क...