रुद्रप्रयाग, मार्च 26 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की सुध लेते हुए उन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान प्रशासन ने बुधवार को जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए हैली सेवा की शुरूआत की, जिसके अंतर्गत हेलीकॉप्टर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पहले दिन एक महिला को जखोली से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गम क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को इस योजना के जरिए सुरक्षित प्रसव की सुविधा दी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग के संयुक्त प्रयासों से उपलब्ध कराई जा रही यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है।उदिन...