हल्द्वानी, अगस्त 8 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा से ठीक पहले बवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अचानक हल्द्वानी कोतवाली परिसर में प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि रैली में आ रहे कार्यकर्ताओं और लोगों की गाड़ियों को जगह-जगह रोका जा रहा है। रामलीला मैदान में जनसभा का मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होना तय था। अब कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस ने दिया गाड़ियां छोड़ने का आदेश इस बीच कोतवाली परिसर में इकट्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ,पुलिस प्रशासन और एसएसपी के ख...