देहरादून, मई 2 -- उत्तराखंड में समान काम और समान वेतन के दायरे में आ रहे उपनल कर्मचारियों के लिए अनुबंध की नई शर्तें तय कर दी गई हैं। कार्मिक विभाग ने पिछले अनुबंध पत्र को निरस्त करते हुए संशोधित ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसको औपचारिक परामर्श के लिए वित्त विभाग को भेज दिया गया है। कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने शुक्रवार को 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में यह पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अनुबंध पत्र जल्द अंतिम रूप देकर जारी करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उपनल कर्मचारी वर्तमान विभागों में अनुबंध प्रक्रिया शुरू कर सकें और समान वेतन का लाभ ले सकें। सूत्रों के अनुसार, नए अनुबंध पत्र में उपनल कर्मचारियों की अधिकांश मांगों को स्वीकार किया गया है। जिन बिंदुओं पर उपनल कर्मचारियों को आपत्ति थी, उनको हटाया गया है, जिससे अब राहत मिलने की उम्मीद है।बगौली न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.