उत्तराखंड में कैबिनेट प्रस्ताव बनाने में लापरवाही बरत रहे अफसरों पर मुख्यसचिव खफा
देहरादून, मई 16 -- कैबिनेट के समक्ष लाए जाने वाले प्रस्तावों में लगातार मिल रही खामियों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी प्रमुख सचिव और सचिवों को कड़े दिशानिर्देश जारी करते हुए मानक के अनुसार ही कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि विभागों के स्तर से कैबिनेट बैठक के लिए भेजे जाने वाले कई प्रस्तावों में न तो परामर्शी विभागों की राय शामिल की जा रही है। और, कई बार विषय भी स्पष्ट नहीं होता। परामर्शी विभाग, वित्त, कार्मिक, न्याय आदि की राय प्रतिकूल होने पर विभाग अपने मंतव्य भी इन प्रस्तावों में नहीं देते। ऐसे कई मामले हाल में सामने आए हैं। इससे कैबिनेट में चर्चा के दौरान असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है। कई बार महत्वपूर्ण होने के बावजूद प्रस्ताव पर निर्णय नहीं लिया जा पाता।
मुख्य सचिव के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.