देहरादून, अक्टूबर 24 -- भैयादूज पर्व मनाने मायके आई अनीता परिवार से मिलकर बेहद खुश थीं। पर, घर से 300 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही भीषण हादसे ने इन खुशियों को मातम में बदल दिया। कार हादसे में अधिशासी अभियंता अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनीता और पुत्र अनंत स्वरूप त्रिपाठी की मौत हो गई। दूसरा बेटा अंबुज गंभीर घायल हो गया। वहीं, इस हृदय विदारक घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है।गांव लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यूजेवीएनएल के इंवेस्टिगेशन एंड प्रोजेक्ट डिवीजन में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात अरविंद त्रिपाठी (57 वर्ष) दीवाली पर अपने परिवार सहित ससुराल देवखाल आए हुए थे। भैयादूज का त्योहार मनाने के बाद गुरुवार अपराह्न करीब 4:30 बजे वे पत्नी अनीता और दो बेटों-अनंत और अंबुज के साथ पाव गांव लौट रहे थे। पर, जैसे ही त्रिपाठी परिवार की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.