देहरादून, मई 10 -- देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी हवाओं और बादलों के कारण पारे में गिरावट बरकरार है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई से प्रदेशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- पारा गिरा, सुहाना हुआ मौसम: कल से फिर भीगेगा उत्तराखंड, बर्फबारी की भी संभावना वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभ...