देहरादून, मार्च 27 -- उत्तराखंड में कल (28 मार्च) 'अर्थ ऑवर' मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 से 9:30 तक गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अहम कदम उठाया है। 'अर्थ ऑवर' के मकसद प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है। यह अभियान डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही बस पलटी; एक की मौत, 8 यात्री घायल राज्य के सभी नागरिकों को से अपील की गई है कि वे निर्धारित एक घंटे की अवधि के लिए गैर-जरूरी बिजली के उपकरणों को बंद करके इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय रूप से भाग ल...