उत्तराखंड में कई धमाकों की धमकी पर अलर्ट, कर्णप्रयाग वाली घटना से तार! क्या पता लगा
देहरादून, जून 24 -- Uttarakhand Bomb Threat: उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों, हरिद्वार नगर निगम और मसूरी नगर पालिका कार्यालय के साथ ही रेलवे स्टेशन, केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया और ई-मेल पर धमकी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मसूरी में नगर पालिका परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया। हरिद्वार में बम निरोधक दस्ते की टीम और डॉग स्क्वॉयड ने निगम परिसर की जांच की l धमकी भरी ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस का मानना है कि कर्णप्रयाग वाली घटना के इससे तार जुड़े हो सकते हैं। प्रदेश के पुलिस थानों को 25 जून को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले में मंगलवार को उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि की ओर से केस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.