देहरादून, अगस्त 6 -- देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार रात एवं गुरुवार सुबह को कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। वहीं, इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की भी आशंका जताई गई है। वहीं हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से 111 सड़कें बंद; स्कूलों की छुट्टी, आज कहां...