उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड पर बनेंगे 20 नए ट्रॉमा सेंटर, हर 40 KM पर मिलेगी इलाज की सुविधा
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- विमल पुर्वाल, देहरादून उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड पर प्रत्येक 40 किलोमीटर पर एक ट्रॉमा सेंटर स्थापित होगा। सड़क दुर्घटना के घायलों को त्वरित इलाज देने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर इसकी योजना बनाई है। इस योजना के तहत ऑल वेदर रोड़ पर 20 के करीब ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे और उन्हें बड़े अस्पतालों से जोड़ने के लिए एंबुलेंस का नेटवर्क भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ रूट के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में भी अस्पतालों के लिए स्थान चयनित करने का काम किया जा रहा है। विदित है कि ऑल वेदर रोड राज्य के पर्वतीय इलाकों के लिए लाइफ लाइन का काम करती है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान हर साल 50 लाख से अधिक यात्री इन सड़कों पर सफर करते हैं। पर्वतीय रूट होने की वजह से हर साल इन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.