नई दिल्ली, अगस्त 6 -- उत्तराखंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार और प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार और एनसीसी के बीच विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स के बीच हुई बैठक में सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों तक एनसीसी की पहुंच बढ़ाने, नई इकाइयों के गठन तथा आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना विकसित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य सरकार के अनुसार बैठक में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में एनसीसी गतिविधियों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में भविष्य की प्रशिक्षण आवश्यकताओं और संगठन की संस्थागत क्षमता बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव भ...