उत्तराखंड में एक हफ्ते होगी अच्छी बारिश, पूर्वानुमान जारी
देहरादून, अगस्त 29 -- देहरादून। उत्तराखंड में एक सप्ताह और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश व बिजली चमकने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश की संभावना है। 29 से 30 अगस्त तक अधिकांश सभी जिलों में बारिश होगी। 29 अगस्त को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का अनुमान है। 30 अगस्त को देहरादनू , पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल में तेज बारिश होने के आसार हैं। 31 अगस्त को देहरादून , बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी हो सकती है। 1 सितंबर से 3 सितंबर तक हल्की बारिश व बौछार की संभावना है। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, कितने दिन अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.