उत्तराखंड में एक साथ मौसम के 3 रंग; आग-ओलों और बारिश के बाद IMD ने फिर चेताया
देहरादून, मई 29 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने हैरान करने वाला रूप दिखाया। एक ओर सूरज की तपिश से बढ़ती गर्मी के चलते राज्य के कई हिस्सों में जंगलों में आग की घटनाएं सामने आईं, वहीं बागेश्वर में ओलावृष्टि के रूप में मौसम ने बिल्कुल अलग रंग दिखाया। प्रदेश में जोशीयाड़ा के बाड़ाहाट रेंज में गुरुवार को ज्ञानसू के पास जंगल आग से धधकता रहा। उधर, बागेश्वर जिले के कर्मी क्षेत्र में गुरुवार को ओले पड़े और रात को देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश हुई। राजधानी में बारिश के चलते पारे में तेज गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, मेघगगर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रदेशभर में गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.