देहरादून, फरवरी 10 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में किया गया था। इस योजना के तहत अकेली महिलाओं को दो लाख रुपए तक की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी। योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने पहले चरण में कुल 484 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 3 करोड़ 45 लाख 34 हजार 500 रुपए की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी। इस दौरान जनपद बागेश्वर (42 लाभार्थी), देहरादून (191), नैनीताल (75), पौड़ी (66), टिहरी (23) और उधमसिंहनगर (87) में रहने वाली लाभार्थियों को पैसे भेजे गए। शेष 7 जनपदों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.