नई दिल्ली, जुलाई 4 -- पौड़ी, पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वर्षा की अत्यधिक संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जुलाई को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं और हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही पर्वतीय जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बरसात के कारण चट्टान गिरने और मलबा आने की संभावना है। सड़कें एवं राजमार्ग ब्लॉक हो सकते हैं। पांच जुलाई को दून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत एवं बागेश्वर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बागवानी, धान, मक्का, बाजरा, सेम, चना के लिए बारिश नुकसानदेय हो स...