देहरादून, मई 18 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आसमान से बरस रही आग के कारण मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार चढ़ रहा है। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 19 मई को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि 20 मई से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।अगले पांच दिन में 3 डिग्री पारा बढ़ेगा मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में इसमें आंशिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उन्होंने संभावना जताई...