चमोली, अगस्त 20 -- हिमालयी राज्य उत्तराखंड में बाघ और गुलदार के भय से स्कूल बंद होने की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। पर आवारा व पागल कुत्तों की वजह से स्कूल बंद करने का ये पहला मामला है। पहाड़ी इलाकों में गुलदार और भालू के बाद अब कुत्तों का आतंक भी बढ़ गया है। चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए नारायणबगड़ क्षेत्र के 10 स्कूलों में 20 से 23 अगस्त तक चार दिन का अवकाश घोषित किया है। इसमें सबसे अहम यह कि इन कुत्तों को काबू करने में इतनी बड़ी टीम लगाई गई जितनी बाघ या गुलदार को पकड़ने के लिए भी नहीं जाती। इस टीम में वन विभाग, आपदा प्रबंधन और पशुपालन सहित तमाम विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने कुत्तों के आतंक के मद्देनजर नारायणबगड़ विकासखंड के सड़क के निकट स्थित 10...