देहरादून, अप्रैल 1 -- Liquor Price Increase: उत्तराखंड में एक अप्रैल से शराब 10 फीसदी तक महंगी हो गई है। आबकारी विभाग ने नए वित्त वर्ष के लिए रेट तय कर दिए हैं। सरकार ने दिसंबर में एक्साइज ड्यूटी में बदलाव किया था। बाद में मामला कैबिनेट में लाया गया था। नए वित्त वर्ष के लिए कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि यह वार्षिक बढ़ोतरी है। उत्तराखंड में 3 साल के लिए आबकारी नीति बनाई गई है और अब नई आबकारी नीति 2028 में बनाई जाएगी। उत्तराखंड आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रति बोतल Rs.5 से Rs.20 की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि पिछले साल भी शराब के दामों में 5 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी की गई थी। यह भी पढ़ें- होटल-उद्योगों को सस्ती बिजली, डिजिटल पेमेंट पर छूट; उत्तराखंड में आज से नई दरेंसांसद अजय भट्ट ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.