देहरादून, मार्च 16 -- Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी के बीच मौसम हुआ सुहावना, उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि...