उत्तराखंड में आएंगी नौकरियां; इन स्कूलों में शिक्षकों कर्मचारियों की होगी भर्ती
देहरादून, अक्टूबर 25 -- उत्तराखंड में बड़ी संख्या में नौकरियां आने वाली हैं। धामी सरकार ने राज्य के सहायता प्राप्त गैर-सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया से रोक हटा दी है। अब स्कूल प्रबंधन समितियां छात्रों की संख्या के आधार पर स्वीकृत खाली पदों को भर सकेंगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्कूलों में संसाधनों की कमी दूर करने के लिए लिया गया है।सहायता प्राप्त गैर-सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में होंगी भर्तियां उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सहायता प्राप्त गैर-सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.