देहरादून, मई 3 -- उत्तराखंड में लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन की मांगों पर शनिवार को राज्य सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें मानदेय वृद्धि और अन्य लंबित मुद्दों पर सहमति बन गई है। सीएम धामी के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी वर्करों ने धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी।सीएम धामी ने बढ़ोतरी पर मुहर लगाई अध्यक्ष रेखा नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर चर्चा करते हुए 140 प्रतिदिन की मानदेय बढ़ोतरी पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.