हल्दवानी, अगस्त 30 -- उत्तराखंड अब खेल के मैदान में सिर्फ अर्जुन तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगा, यहां द्रोणाचार्य भी तैयार होंगे। यानी युवा केवल खिलाड़ी बनकर पदक जीतने के सपने ही नहीं देखेंगे, बल्कि नई पीढ़ी को तराशने वाले प्रशिक्षक भी बनेंगे। यही नहीं, प्रदेश में खेल विज्ञान, खेल प्रबंधन और खेल पत्रकारिता के एक्सपर्ट भी तैयार होंगे। हल्द्वानी में शनिवार को प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ इसकी शुरुआत हो गई है। पहाड़ की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने खेलों में हमेशा अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। दूरस्थ गांवों और सीमित संसाधनों के बीच पली-बढ़ी प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन किया है लेकिन खिलाड़ियों को तराशने के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण और...