रामनगर, फरवरी 18 -- रामनगर, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लचर कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, अवैध खनन और नशे के कारोबार को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है। बुधवार को रानीखेत रोड के समीप एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि देहरादून ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश अपराध की चपेट में है, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि, नशाखोरी और भ्रष्टाचार जैसे मामलों ने राज्य की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं से जुड़े अपराधों में उत्तराखंड शीर्ष राज्यों में गिना जा रहा है। अंकिता हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.