रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई एक मस्जिद समेत कुल तीन धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सिंचाईं विभाग की भूमि पर कब्जा करके अवैध रूप से एक मस्जिद और दो मजारें बनाई गई थीं। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले प्रशासन ने सर्वेक्षण करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले लोगों को भूमि के स्वामित्व और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए थे। अधिकारियों ने बताया कि कब्जेदार न तो भूम...