उत्तराखंड में अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार, दून में स्कूल और आंगनबाड़ी में आज छुट्टी
देहरादून, जुलाई 18 -- उत्तराखंड में अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को देहरादून समेत 10 जिलों में बारिश की आशंका है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, यूएसनगर, चंपावत, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर में 18 से 20 जुलाई तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश जबकि 21 जुलाई को बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को चेताया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश के कारण राज्य में कहीं-कहीं भूस्खलन, चट्टान गिरने एवं सड़कों पर मलबा आने की संभावना है। इसके चलते भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। उधर, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेशवासियों को केवल बेहद जरूरी होने पर ही चारधाम यात्रा और अन्य स्थानों का सफर करने की सलाह दी है। नदियों, सहायक नदियों, गदेरों, बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.