उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार, दून में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर
देहरादून, अक्टूबर 19 -- देहरादून में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में ठंड बढ़ने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को दून में अधिकतम पारा 30.2 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों के बीच 15.8 डिग्री का अंतर रहा। न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अक्तूबर में दो साल बाद रात का तापमान इस स्तर तक पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2023 में अक्तूबर के दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम में इस बदलाव के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार जी कौल ने कहा कि दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण शरीर को तापमान के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.