हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में शोध परिषद की चतुर्थ बैठक आयोजित हुई। इसमें शोध अध्यादेश-2026 के प्रारूप पर चर्चा कर सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। बैठक में सदस्य सचिव एवं निदेशक शोध प्रो. गिरिजा पांडे, अतिरिक्त निदेशक प्रो. मंजरी अग्रवाल ने कार्यसूची एवं विभिन्न शोध नीतियों को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। सहायक निदेशक डॉ. एसएन ओझा ने शोध अध्यादेश 2026 का प्रारूप रखा। बैठक में दून विवि के डॉ. एचसी पुरोहित, कुमाऊं विवि के प्रो. गोपाल नंद साहू, इग्नू के प्रो. जयदीप शर्मा ने विवि की शोध नीतियों की सराहना की। उपनिदेशक शोध प्रो. पीके सहगल, सहायक निदेशक डॉ. एसएन ओझा, शोध अधिकारी करिश्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.