हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा और सामुदायिक रेडियो 'हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम' के संयुक्त तत्वावधान में 'एआई के दौर में पॉडकास्टिंग, डिजिटल कथावाचन, विश्वसनीयता और समावेशी संचार का भविष्य' विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्याशाखा निदेशक प्रो. राकेश चंद्र रयाल ने पॉडकास्टिंग के विकास और डिजिटल मीडिया में इसकी बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता आईआईएमसी नई दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर प्रो. हेमंत जोशी ने रेडियो, फिल्म और टेलीविजन से पॉडकास्टिंग तक मीडिया के विकास की यात्रा बताई। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग, संपादन और तकनीकी कार्यों में एआई सहायक की भूमिका निभा सकता है, लेकिन सामग्री की मानवीय निगरानी, तथ...