उत्तराखंड मुक्त विवि में 'उद्योग-शिक्षा सहयोग' पर मंथन
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के उद्योग-अकादमिक प्रकोष्ठ की ओर से उद्योग-शिक्षा सहयोग को बढ़ाने में उद्योगों की भूमिका विषय पर विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कौशल से जोड़ने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी समय की मांग है। विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में भी यह शामिल है। इससे न केवल रोजगार क्षमता बढ़ेगी बल्कि उत्तराखंड में कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को एक नई दिशा मिलेगी। मुख्य वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज शारदा ने इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, वित्तीय साक्षरता और व्यावहारिक अनुभव पर विशेष जोर दिया। कहा कि यह सहयोग सिर्फ नौकरी तक सीमित न रहकर स्टार्टअप और अनुसंधान को बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.