रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर। 26वीं यूथ पुरुष-महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 15-20 मार्च तक भुवनेश्वर ओडीसा में आयोजित होगी। जिसमें उत्तराखंड की महिला टीम भी प्रतिभाग करेगी। उत्तराखंड की टीम के लिए चयन ट्रायल मंगलवार को उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरु हुआ। चयन ट्रायल में 47 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने बताया कि चयन ट्रायल प्रक्रिया के लिए उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा नामित चयन समिति का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। उन्होंने बताया कि टीम की घोषणा बुधवार को की जाएगी। ट्रायल में निर्णायक के रूप में अक्षत चंदोला, आशु कुमार रहे। वही मुख्य चयनकर्ता में खेलों इंडिया सेंटर के कोच गुरतेज कूनर और उत्तराखंड पुलिस के कोच विकास कुमार रहे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.